गोरखपुर। गोला तहसील क्षेत्र के विकास खंड उरुवा अंतर्गत कुशलदेईया गांव में स्थित पी एच इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पर छात्र संघ चुनाव का आयोजन किया गया था।जिसमें विजेताओं की घोषणा हुआ और उन्हें मेडल और बैच पहनाकर सम्मानित किया गया।बता दें कि 1 अगस्त को हुए छात्र संघ चुनाव में कक्षा 6 से कक्षा 12 के कुल 800 बच्चों ने भाग लिया था और मतदान का उपयोग किया ।
चुनाव स्कूल में हेड बॉय हेड गर्ल स्कूल कप्तान स्कूल वाइस प्रेसिडेंट और प्रेजिडेंट पद के लिए चुनाव आयोजित किया गया।जिसमें कहा 6 से 12 के सभी उच्च वर्गों के बच्चो ने प्रबल उम्मीदवार के लिए अपने आप को प्रस्तुत किए पर्चा दाखिल के बाद स्वयं बच्चो ने सभी कक्षाओं में जाकर अपने नाम और चुनाव चिन्ह का प्रचार किया था। कक्षा 11 में स्कूल कैप्टन में लड़कों में अंश मौर्य 278 वोट पाकर विजई रहे।कक्षा 11 लड़कियों में 209 वोट पाकर स्कूल कैप्टन बालिका वर्ग में जीती। हेड बॉय कक्षा 10 में हिमांशु गुप्ता 278 वोट पाकर सर्वश्रेष्ठ हेड बॉय का। खिताब जीता। कक्षा 10 की श्वेता वर्मा 268 वोट पाकर हेड गर्ल का खिताब जीता।कक्षा 9 में लड़कों में ब्रैंडन टर्की ने हेड बॉय और हर्षिता ने हेड गर्ल का खिताब अपने नाम किया।वाइस प्रेसिडेंट पद के विजेता नवीन उपाध्याय 233 वोट पाकर विजयी रहे।साथ ही स्कूल का सर्वोच्च पद प्रेसिडेंट का नम्रता सिंह को मिला जिन्होंने 300 से अधिक वोट पाकर यह पद हासिल किया।इसके अलावा सभी कक्षाओं में मॉनिटर बॉय और गर्ल का पद चयनित बच्चो ने संभाला। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में एकता प्रतिस्पर्धा और सामंजस्य का विकास करना रहा। स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार उमर वैश्य ने चुने हुए छात्रों को खूब बधाई दी और कहा कि छात्र संघ चुनाव का आयोजन बच्चो के शारीरिक मानसिक और सामाजिक जागरूकता नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देता है। साथ ही यह बौद्धिक और सामाजिक जुड़ाव को बल देता है। स्कूल प्रधानाचार्य विनय त्रिपाठी ने कहा कि यूथ पार्लियामेंट और छात्र चुनाव बच्चो के पाठ्यक्रम में शामिल है जिससे बच्चे सीख कर असल जिंदगी में उसे अपना सकते है। इस चुनाव से चुने हुए बच्चो को प्रयोगात्मक कार्य करने से उनके मनोबल लीडरशिप को बल मिलेगा। इस छात्रसंघ चुनाव के मुख्य संचालक में शिक्षकों में फैसल खान,विशाल श्रीवास्तव ने बच्चो से अनुशासित ढंग से वोट करने अपने पसंदीदा लीडर को चुनने के महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह सम्मान समारोह स्कूल कैंपस में ही प्रधानाचार्य विनय त्रिपाठी की अध्यक्षता में और जैस्मिन बेंजामिन और अनामिका सिंह की मंच संचालन में पूरा किया गया। प्रबंधिका संगीता गुप्ता ने कहा कि बच्चो को जिम्मेदारी देने से वे भविष्य में स्वयं एक परिपक्व लीडर बनेंगे और अपने क्षेत्रों में स्कूल का और परिवार का नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर शिक्षकों में प्रियंका हरिकेश जान पीटरसन सर्वदानंद सच्चिदानंद आर्य जैनब राधिका सिंह सीता त्रिपाठी अंकित सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

