शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की दर्दनाक मौत पाली ब्लॉक में हादसा

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 18 सितंबर 2026 16 व्यूज़
आकाशीय बिजली गिरने से युवक की दर्दनाक मौत पाली ब्लॉक में हादसा
गोरखपुर। पाली ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मैनपार गांव में हुआ, जहां पाली निवासी संतोष सिंह पुत्र अर्जुन सिंह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार को क्षेत्र में मौसम खराब था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से संतोष सिंह उसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरने के बाद उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।ग्रामीणों के मुताबिक, आकाशीय बिजली गिरने की घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। कुछ ही पल में हुई इस घटना ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।घटना की सूचना संबंधित प्रशासन को दे दी गई है। 
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें