शनिवार, 26 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने किया हाथ साफ डोमरघाट में ताला तोड़ जेवरात पार

✍️ नन्हे लाल यादव🕒 12 अगस्त 2026 28 व्यूज़
अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने किया हाथ साफ डोमरघाट में ताला तोड़ जेवरात पार
सुबह 4 बजे खुली वारदात, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत, पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग।

 गोरखपुर। खजनी थाना अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम सभा डोमरघाट में चोरों ने रात के अंधेरे में एक घर को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे जेवरात पार कर दिए। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे चोरी का पता चलने पर घर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
ताला तोड़कर ले गए जेवरातपीड़ित साधु यादव और शंभू यादव पुत्र शिव यादव के अनुसार, रात में चोर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़ दिया। अंदर रखे सामान को बिखेरकर जेवरात चुराकर फरार हो गए। सुबह जब परिजन उठे तो टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो जेवरात गायब थे।गांव में दहशत, बढ़ाई जाए गश्त
चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों में चोरों को लेकर आक्रोश और भय दोनों है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गांव में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है। उनका कहना है कि नियमित गश्त से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।क्या बोली पुलिस महुआ डाबर चौकी प्रभारी राम आशीष यादव ने बताया कि घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।डोमरघाट में हुई इस चोरी के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता गहरा गई है।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें