गोरखपुर

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली से युवक की गई जान आरोपी फरार
✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 15 अक्टूबर 2026 30 व्यूज़

गोरखपुर।खजनी थानाक्षेत्र में भूमि विवाद में चली गोली से एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना खजनी तहसील क्षेत्र के हरपुर बुदहट थाना अंतर्गत करनपुरा की बताई जा रही।मिली जानकारी के अनुसार राधेश्याम पांडेय पिता राम पलट पांडेय व शिवम पांडेय पिता सुदामा पांडेय बीच पैत्रिक भूमि को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे खेत की जोताई को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। तभी राधेश्याम लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचा और शिवम के सीने में फायर झोंक दिया। गोली लगते ही शिवम जमीन पर गिरा और तड़फड़ाने लगा। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि राम पलट पांडेय और सुदामा पांच भाई थे। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मथौली तहसील खजनी में जमीन व मकान है। घटना के संबंध में एसो हरपुर बुदहट से जानकारी चाही गई, लेकिन उन्होंने फोन काट दिया।
फोटो गैलरी(1 तस्वीरें)
1/1
शेयर करें:WhatsApp



