शनिवार, 19 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

बर्गर लेने गए युवक पर लोहे की रॉड से हमला गाली देने का विरोध करना पड़ा भारी

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 19 सितंबर 2026 42 व्यूज़
गोरखपुर।सहजनवां थाना क्षेत्र के केशोपुर स्थित एक फास्ट फूड सेंटर पर बर्गर लेने गए युवक से गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाली देने का विरोध करने पर युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। घटना में युवक को चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ निवासी संतोष कुमार कनौजिया के मुताबिक, वह 18 सितंबर की शाम करीब छह बजे गाहासाड़ रोड स्थित केशोपुर के एक फास्ट फूड सेंटर पर बर्गर लेने गए थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उनके गांव के आकाश गुप्ता ने बिना किसी कारण उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। संतोष ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी कथित तौर पर भड़क गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।लोहे की रॉड से किया हमला पीड़ित का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आकाश गुप्ता ने पास में रखी लोहे की रॉड उठाकर उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने बीच-बचाव कर संतोष को बचाया।
संतोष के अनुसार, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोप है कि जाते समय उसने पुलिस में शिकायत करने पर दोबारा गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा घटना के बाद संतोष कुमार कनौजिया ने सहजनवां थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आकाश गुप्ता के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सहजनवां पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें