बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

चौरीचौरा: विधायक सरवन निषाद ने जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

✍️ अखिलेश कुमार🕒 22 अगस्त 2026 49 व्यूज़
चौरीचौरा: विधायक सरवन निषाद ने जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

गोरखपुर (द जीकेपी टाइम्स)। चौरीचौरा (विधानसभा 326) के विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने शनिवार को ग्राम गौनर के मौनहा, तिवारी टोला और हरिजन बस्ती में जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।जन चौपाल में ग्रामीणों ने जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याएं विधायक के सामने रखीं। कई समस्याओं के समाधान के लिए विधायक ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेकर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा व परिसर की स्थिति पर भी चर्चा हुई। विधायक ने प्रतिमा के सौंदर्यीकरण हेतु तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए और कहा कि प्रतिमा स्थल को स्वच्छ, सुव्यवस्थित व सम्मानजनक स्वरूप दिया जाएगा।विधायक ने कहा कि जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने दोहराया कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजदेव पासवान, रामेश्वर कश्यप, संतोष, उपेंद्र सिंह, नेमधारी पासवान, राहुल जायसवाल, शिवम शुक्ला, दीपेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें