रविवार, 13 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

गीडा औद्योगिक क्षेत्र में मिला अज्ञात शव इलाके में सनसनी।

✍️ नन्हे लाल यादव🕒 13 सितंबर 2026 8 व्यूज़
गोरखपुर।औद्योगिक क्षेत्र गीडा सेक्टर-22 में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी
गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 स्थित   आईएफसी  गोदाम के पास आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की सूचना गीडा पुलिस को दी।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें