मंगलवार, 29 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

गीडा पुलिस ने दो घंटे में बरामद की लापता 14 वर्षीय बालिका

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 14 अगस्त 2026 93 व्यूज़
गीडा पुलिस ने दो घंटे में बरामद की लापता 14 वर्षीय बालिका
सीसीटीवी और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तलाश कर बालिका को परिजनों को सौंपा

गोरखपुर।गीडा थाना क्षेत्र में घर से लापता हुई 14 वर्षीय बालिका को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बालिका के मिलने के बाद पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को ग्राम भीलोरा खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने डायल-112 पर सूचना दी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री करीब दो घंटे से लापता है। नाबालिग बालिका के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी।
सूचना पर नौसढ़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शशि किरण सिंह पुलिस टीम के साथ सक्रिय हुए। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में बालिका की तलाश करने के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर बालिका के बारे में जानकारी जुटाई।पुलिस की तत्परता और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप करीब दो घंटे के भीतर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा बालिका से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने घरवालों से नाराज होकर घर से चली गई थी। किसी प्रकार की अनहोनी से पहले बालिका के सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका के परिजनों को बुलाया और उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। नाबालिग के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर उसे सुरक्षित बरामद करने से परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार जताया।बालिका की बरामदगी में उपनिरीक्षक शशि किरण सिंह, महिला उपनिरीक्षक सुंदरी, हेड कांस्टेबल बिजेन्द्र सिंह और कांस्टेबल नवनीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें