बुधवार, 30 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

गोरखपुर की दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, 20,049 फीट ऊंचे माउंट यूनम पर फहराया तिरंगा

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 16 अगस्त 2026 79 व्यूज़
गोरखपुर की दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, 20,049 फीट ऊंचे माउंट यूनम पर फहराया तिरंगा

द जीकेपी टाइम्स, गोरखपुर: गीडा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनौड़ा निवासी दिव्या सिंह ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति स्थित 20,049 फीट ऊंचे माउंट यूनम की चोटी पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया है। दिव्या गोरखपुर की पहली महिला पर्वतारोही बन गई हैं, जिन्होंने इस दुर्गम चोटी पर सफलता पूर्वक चढ़ाई की है।

साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली दिव्या के पिता संत राज सिंह और माता उर्मिला सिंह हैं। दिव्या ने अपनी लगन और मेहनत के बल पर पहले साइकिलिस्ट और फिर पर्वतारोही के रूप में पहचान बनाई, और अब इस ऐतिहासिक उपलब्धि को अपने नाम किया है।

दिव्या ने बताया कि इस कठिन अभियान में कुल 10 पर्वतारोही शामिल थे। हालांकि, बेहद खराब मौसम और मुश्किल परिस्थितियों के चलते केवल चार पर्वतारोही ही शिखर तक पहुंचने में कामयाब रहे, जिनमें दिव्या भी शामिल थीं। तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने मिशन को पूरा किया।सफलतापूर्वक अभियान पूरा कर गांव लौटने पर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर दिव्या का भव्य स्वागत किया। दिव्या की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है, जिससे स्थानीय बेटियों को भी आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें