बुधवार, 30 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

गोरखपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 16 अगस्त 2026 32 व्यूज़
गोरखपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

द जीकेपी टाइम्स: गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और आईटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत पीपीगंज थाना पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई है।

महराजगंज का निवासी है आरोपी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निखिल पासवान (पुत्र विरेन्द्र पासवान), निवासी वागापार टोला अवधपुर, थाना कोतवाली महराजगंज (जनपद महराजगंज) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पीपीगंज थाने में मु0अ0सं0 297/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(1), 3/4 पॉक्सो एक्ट और 67(A) आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • वरिष्ठ उप-निरीक्षक मनीष कुमार गिरी
  • कांस्टेबल चन्द्राकर यादव
  • कांस्टेबल आवेश सिंह
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें