शनिवार, 26 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

जीजा ने साली को छत से दिया धक्का इलाज के दौरान हुई मौत

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 12 अगस्त 2026 46 व्यूज़
जीजा ने साली को छत से दिया धक्का इलाज के दौरान हुई मौत
आरोपी जीजा रविन्द्र कुमार गिरफ्तार, पहुंचा हवालात

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र में छत से धक्का दिए जाने के मामले में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला के पति रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 1अगस्त 2026 को विशुनपुर टोला सप्तहिया निवासी रविन्द्र कुमार पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की बहन को जान से मारने की नीयत से छत से धक्का दे दिया था। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।मामले में चिलुआताल थाने में धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 10 अगस्त को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने धारा 109 बीएनएस का विलोपन करते हुए हत्या की धारा 103(1) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी।पुलिस के अनुसार, साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी रविन्द्र कुमार पुत्र रामधनी, निवासी विशुनपुर टोला सप्तहिया थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें