गुरुवार, 17 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर चार लाख पचपन हजार की धोखाधड़ी

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 17 सितंबर 2026 46 व्यूज़
गोरखपुर।थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनबरसा बाबू निवासी अवधेश मौर्या पुत्र राम भरत मौर्या की तहरीर पर पुलिस ने जीत निषाद पुत्र कोलाहल और पत्नी प्रियंका के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनबरसा बाबू निवासी अवधेश मौर्या ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमने 17 दिसम्बर 2024 को अपने माता रंजना देवी पत्नी राम भरत मौर्या के नाम से अछियहवा में तीन डिसमिल जमीन जीत निषाद पुत्र कोलाहल निवासी तामा थाना हरपुर-बुदहट के वैंक खाते में पूरा भुगतान कर के रजिस्ट्री करवाया था, उसके बाद फिर दुबारा छः डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए चार लाख पचपन हजार रुपए अतिरिक्त उनके वैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए , अब जब हम उक्त जमीन को रजिस्ट्री करने को कह रहे हैं तो जीत निषाद मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और उनकी पत्नी प्रियंका द्वारा फर्जी छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रही है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें