शनिवार, 5 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

जफर अमीन डक्कू पर कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित : गिरीश यादव

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 5 सितंबर 2026 47 व्यूज़
जफर अमीन डक्कू पर कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित : गिरीश यादव
गोरखपुर।समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जफर अमीन डक्कू के विरुद्ध हुई पुलिस कार्रवाई को निंदनीय और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर उत्पीड़न करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। गिरीश यादव ने कहा कि जमीन विवाद से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई कर जफर अमीन डक्कू को जेल भेजा गया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। समाजवादी पार्टी ऐसे किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगी और अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी। गिरीश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता स्थायी नहीं होती। जनता सब देख रही है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपने मत के माध्यम से जवाब देगी। उन्होंने सरकार से विपक्षी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कथित उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें