गोरखपुर।समाजवादी पार्टी का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आज महदेवा बाजार के सरस्वती मैरेज हॉल में हुआ। इसका मकसद 2027 के विधानसभा चुनावों में सपा प्रत्याशियों को जिताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल थे। श्यामलाल पाल ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान में डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर ने वोट का अथिकार दिया है, ताकिलोगों और समाज का विकास हो सके। उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब जातिवाद, छोटा-बड़ाऔर सामाजिक-आर्थिक असमानता खत्म होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाथ उठाकर समर्थन मांगा और कहा कि इसबार इतिहास बदलना है और प्रदेश में अखिलेश यादव कीसरकार बनानी है। पाल ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के नीतियों की आलोचना की। उन्होंने अपराध, हत्या, लूट, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, चंदा-चोरी और दिल्ली में छात्रं पर लाठीचार्ज जैसीघटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने किसानों और महिलाओं केसाथ अन्याय की बात भी कही। उन्होंने भाजपा के दो करोड़ नौकरियां देने और 15 लाखरुपये खाते में भेजने जैसे वादों पर कटाक्ष किया। पाल नेकहा कि भाजपा महिलाओं के खाते में 20 हजार रुपये और10-10 हजार रुपये तीन किस्तों में देिने के झूठे वादे कररही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं को एक मुश्त 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंनेसपा सरकार के समय छात्राओं को कन्या विद्याधन औरइंटर पास छাत्रों को मुफ्त लैपटॉप देने की योजनाओं की भीजानकारी दी। कार्यक्रम को सपा नेता घनश्याम राव, विद्यासागर उर्फछटे, रूपावती बेलदार, राज्ू कुमार, बल्लभ सहाय जैसेटिकट दावेदार प्रत्याशियों ने संबोधित किया। इनके अलावा,केडी यादव, नगीना प्रसाद साहनी, मिर्जा कदीर बेग,धनंजय सैंथवार, सर्वेश राम त्रिपाठी, जिएलाल पासवान,डॉ. अक्षयबर, प्रह्नाद यादव, संतकबीरनगर सांसद लक्ष्मीनारायण उ्फ पप्पू निषाद, रामप्रसाद शर्मा, राममिलन यादव,शिवप्रसाद चौरसिया, अल्ताफ अंसारी, विन्दा सैनी, ज्योतियादव, सुशीला भारती, राजाराम बिलदार, खरभान यादव औरजिला अध्यक्ष बजेश गौतम सहित कई वक्ताओं ने भी अपनीबात रखी। सभी ने अपने समाज के लोगों से वोट दिलाने औरपार्टी से टिकट पाने वाले प्रत्याशी को तन-मन-धन से सहयोगकरने का वचन दिया।
सभी ने अपने समाज के लोगों से वोट दिलाने और खजनी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी से टिकट पाने वाले प्रत्याशी कोअपने तन मन धन से पूरा सहयोग करने का वचन दिया तथासभी बूथों पर पार्टी के प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोट दिलाने की अपील की प्रदेश अध्यक्ष ने सभी वक्ताओं कोमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया।संचालन रामनाथ यादव ने तथा अध्यक्षता विधानसभाक्षेत्र अध्यक्ष सुनील यादव ने किया। लगभग 3 घंटे तकचले कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र पांडेय,नीरज कन्नौजिया, अर्जुनगुप्ता, विजय प्रकाश गोस्वामीं, फूलचंद विश्वकर्मा, लालमनबेलदार, बालेंद्र यादव, दयाशंकर निषाद,रामभजन लालबेलदार,लालजी यादव,सतंद्र कन्नीजिया, राजन यादव,हरियादव, गोरख चौहान,रामसूरत बेलदार, लक्ष्मण, रामदुलारेबेलदार, गणेश बेलदार सहित पार्टी के सभी बूथों के अध्यक्षऔर कार्यकता मौजूद रहे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने विजय प्रतापशर्मा, विष्णु शर्मा, दिनेश साहनी, सोनी निषाद, शकुंतलानिषाद,सैयदा खातून, विध्याचल निषाद, संजय निषाद, देवेंद्रनिषाद देवानंद निषाद,धर्ेंद्र मौर्या, भगवत निषाद, जितेंद्रयादव आदि को पार्टी की सदस्यता दिलाई।


