शुक्रवार, 25 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

खेत में जा रहे युवक पर हमला, घर पहुंचकर परिवार पर भी मारपीट का आरोप; पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

✍️ नन्हेंलाल यादव🕒 11 अगस्त 2026 13 व्यूज़
खेत में जा रहे युवक पर हमला, घर पहुंचकर परिवार पर भी मारपीट का आरोप; पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में गांव की निवासी अनीता यादव पत्नी महेंद्र यादव ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कई लोगों पर अपने बेटे और परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार, 11 अगस्त 2026 की सुबह करीब 6 बजे उनका बेटा आयुष खेत में सिंचाई के लिए जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद गांव के कुछ लोगों ने उसे घेरकर एकराय होकर हमला कर दिया, जिससे आयुष को गंभीर चोटें आईं।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता अपने पति के साथ घायल बेटे को लेकर घर पहुंचीं। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग भी उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई और उन्हें जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गईं।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसी तरह परिवार के सदस्यों को बचाया गया। पीड़िता का कहना है कि हमले में परिवार के कई सदस्यों को चोटें आई हैं। उन्होंने भविष्य में आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने थाना हरपुर बुदहट पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें