शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

खजनी क्षेत्र में मुठभेड़, पुलिस की गोली लगाने से हिस्ट्रीशीटर घायल

✍️ कृष्ण मोहन सैनी🕒 19 अगस्त 2026 227 व्यूज़
खजनी क्षेत्र में मुठभेड़, पुलिस की गोली लगाने से हिस्ट्रीशीटर घायल
उनवल की तरफ जा रहे हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

गोरखपुर।खजनी थाने की पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम से बुधवार की सुबह जरलही पुल के पास हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक खजनी जयंत कुमार सिंह अपनी सहयोगी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनवल चौकी प्रभारी अविनाश कुमार सिंह, महुआडाबर चौकी प्रभारी आशीष यादव और एंटी थेफ्ट सेल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय अपनी टीम के साथ पहुंचे और बातचीत करने लगे। ठीक उसी समय खजनी थाने का वांछित आरोपी जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन बिना नंबर की बाइक से बाघागाड़ा की तरफ से जरलही पुल होते हुए उनवल की तरफ जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने बाइक मोड़ दी और भागने लगा। पुलिस ने ललकारा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने आत्मरक्षा में अपनी 9 एमएम पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली आरोपी के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि तलाशी में उसकी जेब से एक जिंदा कारतूस मिला।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें