सोमवार, 28 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

खजनी में चौकीदार की नाबालिग बेटी की मौत से मचा हड़कंप

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 28 सितंबर 2026 65 व्यूज़
खजनी में चौकीदार की नाबालिग बेटी की मौत से मचा हड़कंप
गोरखपुर।खजनी थाना क्षेत्र के गौरापार गांव में रविवार देर रात एक नाबालिग का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी एक युवक ने लड़की के पिता को फोन पर दी। सूचना मिलते ही खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने लड़की का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है।लड़की की पहचान 16 साल की सोनिया के रूप में हुई है, जिसके पिता जयहिंद दुसाध खजनी थाने में चौकीदार हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय सोनिया बांसगांव थाना क्षेत्र के पीड़ियां गांव के एक युवक से फोन पर बात कर रही थी।युवक के फोन से मिली जानकारी के बाद जयहिंद बेटी के कमरे में पहुंचे, जहां सोनिया का शव स्टॉल के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की कॉल डिटेल से आगे की जांच होगी।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें