बुधवार, 19 अगस्त 2026
ब्रेकिंग
कटसहरा चौराहे पर लाइब्रेरी में पढ़ने गई युवती लापता अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्जकेरल नाम परिवर्तन: लोकसभा में ‘केरल’ का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से ‘केरलम’ करने वाला विधेयक पारित।लैटिन अमेरिका भूकंप: कोलंबिया व उसके समीपवर्ती इलाकों में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और बचाव अभियान तेज़ी से चलाए जा रहे हैं।उत्तर प्रदेश राजनीति: यूपी में बहुजन समाज पार्टी (BSP) नई पीढ़ी (Gen Z) और युवा मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए नए सियासी समीकरण और रणनीतियाँ तैयार कर रही है।8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।कटसहरा चौराहे पर लाइब्रेरी में पढ़ने गई युवती लापता अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्जकेरल नाम परिवर्तन: लोकसभा में ‘केरल’ का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से ‘केरलम’ करने वाला विधेयक पारित।लैटिन अमेरिका भूकंप: कोलंबिया व उसके समीपवर्ती इलाकों में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और बचाव अभियान तेज़ी से चलाए जा रहे हैं।उत्तर प्रदेश राजनीति: यूपी में बहुजन समाज पार्टी (BSP) नई पीढ़ी (Gen Z) और युवा मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए नए सियासी समीकरण और रणनीतियाँ तैयार कर रही है।8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

खजनी में गोलीकांड से मचा हड़कंप कंबल कारखाना कर्मचारी के सीने में लगी गोली

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 19 अगस्त 2026 36 व्यूज़
खजनी में गोलीकांड से मचा हड़कंप कंबल कारखाना कर्मचारी के सीने में लगी गोली
गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के छताई पुल के पास मंगलवार देर रात गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। कंबल कारखाने में काम करने वाले रोशन सिंह के सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली लगने के बाद रोशन सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा था। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के पायलट मनीष सिंह और एमटी आज्ञा राम मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा चुका था।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। गोली किसने चलाई और घटना के पीछे क्या वजह थी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान का प्रयास कर सकती है। साथ ही घटना के समय मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात किसी विवाद के दौरान हुई या हमलावरों ने पहले से घात लगाकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी किस दिशा में फरार हुए और वारदात में कितने लोग शामिल थे, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस घायल के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें