गोरखपुर। खजनी चक्रवाती तूफान अर्नव के कारण तेज हवा और लगातार बारिश से खजनी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई है। कई जगहों पर बिजली के पोल और तार टूटकर गिर गए हैं, वहीं हरनही पावर हाउस के फीडर में तकनीकी खराबी आ गई है।जानकारी के अनुसार रास्तों में जलभराव और पेड़ गिरने के कारण मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है। इसके बावजूद खराब मौसम में भी विद्युत विभाग की टीमें लगातार मौके पर डटी हैं और ब्रेकडाउन को ठीक करने का प्रयास कर रही हैं।खजनी के अवर अभियंता (JE) ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर फॉल्ट ठीक कर सप्लाई बहाल की जा रही है। उन्होंने समस्त उपभोक्ताओं से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
गोरखपुर
खराब मौसम से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, विभाग की टीमें बहाली में जुटीं
✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 26 सितंबर 2026 12 व्यूज़

संबंधित खबरें
गोरखपुर
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचा पीड़ित
✍️ सत्यप्रकाश यादव25 सितंबर 2026
गोरखपुरसंचारी रोग नियंत्रण को लेकर हुई बैठक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिये अधिकारियों को निर्देश
✍️ सत्यप्रकाश यादव25 सितंबर 2026
गोरखपुरसपा की PDA जन पंचायत संपन्न पिछड़ों-वंचितों की एकजुटता पर दिया जोर
✍️ सत्यप्रकाश यादव20 सितंबर 2026
