गोरखपुर
कटसहरा चौराहे पर लाइब्रेरी में पढ़ने गई युवती लापता अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज
✍️ नन्हेंलाल यादव🕒 12 अगस्त 2026 75 व्यूज़

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश में जुटी हुई है।थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती के भाई ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारी छोटी बहन जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष है , बीते 11 अगस्त को वह कटसहरा चौराहे पर स्थित एक लाइब्रेरी में सुबह 11 बजे पढ़ने गई थी लेकिन शाम छः बजे तक वह घर वापस नहीं आई। देर शाम हमने उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसका मोबाइल नंबर बन्द बता रहा है, और वह लापता हो गई , लग रहा है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
गोरखपुर
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचा पीड़ित
✍️ सत्यप्रकाश यादव25 सितंबर 2026
गोरखपुरसंचारी रोग नियंत्रण को लेकर हुई बैठक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिये अधिकारियों को निर्देश
✍️ सत्यप्रकाश यादव25 सितंबर 2026
गोरखपुरसपा की PDA जन पंचायत संपन्न पिछड़ों-वंचितों की एकजुटता पर दिया जोर
✍️ सत्यप्रकाश यादव20 सितंबर 2026
