गोरखपुर।सिकरीगंज के हरपुर गांव की एक विधवा ने अपने दिवंगतपति के बैंक खाते से 14 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोपलगाया है। SSP डॉ. कौस्तुभ के आदेश पर आरोपी अभिमन्युके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
शुभावती ने पुलिस को बताया कि पति रामजीत की मौत 18मार्च 2026 को हुई थी। उनके खाते में आई पेंशन व अन्यरकम में 14 लाख रुपये की हेराफरी में अभिमन्यु का हाथहोने का शक है।महिला के मुताबिक, आरोपी ने 7 लाख रुपये देने कासमझौता भी किया था, लेकिन अब तक पैसे नहीं दिए गए हैं।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी फोन नहीं उठाता और बातकरने से बच रहा है।पहले शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर महिला नेउच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।सिकरीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने बताया कि महिलाकी शिकायत पर केस दर्ज है। जांच उपनिरीक्षक बैजनाथ बिंदको सौंपी गई है, जिसके बाद सच्चाई सामने आएगी।




