शनिवार, 19 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

2027 में सपा प्रत्याशी को जिताकर भाजपा सरकार का सफाया करें : श्यामलाल पाल

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 19 सितंबर 2026 3 व्यूज़
2027 में सपा प्रत्याशी को जिताकर भाजपा सरकार का सफाया करें : श्यामलाल पाल
संजय कुमार पहलवान ने कार्यकर्ताओं से सपा को मजबूत करने का लिया संकल्प

गोरखपुर। बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के चवरिया कौड़ीराम स्थित जय भोलेनाथ मैरिज लॉन में समाजवादी पार्टी का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राम निरंजन यादव ने की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था, महंगाई और बढ़ते अपराध को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्याय और अत्याचार बढ़ रहा है। भाजपा सरकार संविधान को कमजोर कर गरीबों, दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों और किसानों के अधिकारों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।बांसगांव विधानसभा के नेता एवं एससी/एसटी आयोग के पूर्व सदस्य संजय कुमार पहलवान ने कहा कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं को पेंशन, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, युवाओं को लैपटॉप, कन्या विद्या धन, रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सपा प्रत्याशी को जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करने का संकल्प कराया।
कार्यक्रम को सपा के गोरखपुर जनपद प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम सहित पार्टी के पदाधिकारी, जोन-सेक्टर प्रभारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें