गोरखपुर।खजनी चौराहे पर सड़क किनारे सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले एक गरीब सब्जी विक्रेता ने उधार सब्जी के रुपये मांगने पर मारपीट करने, जेब से रुपये निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की। वहां मुख्यमंत्री के ओएसडी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष खजनी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और पीड़ित को खजनी थाने भेज दिया।गुरुवार 24 सितंबर की देर शाम खजनी थाने पहुंचे सोहरा गांव निवासी पप्पू मौर्य ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह खजनी चौराहे पर सब्जी बेचकर परिवार का खर्च चलाता है। आरोप है कि बेलडाड़ गांव निवासी जितेंद्र यादव उससे अक्सर उधार सब्जी लेकर जाता था। उधारी के रुपये मांगने पर वह रुपये देने के बजाय विवाद करता था।पीड़ित के मुताबिक, 12 सितंबर की शाम करीब पांच बजे जितेंद्र यादव ने खजनी बाजार में उसकी रखी सब्जियां बिखेर दीं और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके अगले दिन 13 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे वह खजनी मंडी से सब्जी बेचकर लौट रहा था। आरोप है कि बेलडाड़ गांव के पास जितेंद्र यादव, उसका भाई सोनू यादव और विजय यादव लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। उसे देखते ही तीनों ने कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी।पप्पू का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे करीब एक हजार रुपये भी निकाल लिए गए। उसने बताया कि घटना की सूचना देने पर जान से मारने की धमकी मिलने के कारण वह भयभीत होकर छिपते-छिपाते थाने पहुंचा था और पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उसने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में शिकायत की।मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश के बाद थानाध्यक्ष खजनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपों की जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोरखपुर
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचा पीड़ित
✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 25 सितंबर 2026 13 व्यूज़
गरीब सब्जी विक्रेता ने उधारी के रुपये मांगने पर मारपीट और धमकी का लगाया आरोप
ओएसडी के निर्देश पर खजनी पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
संबंधित खबरें
गोरखपुरसंचारी रोग नियंत्रण को लेकर हुई बैठक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिये अधिकारियों को निर्देश
✍️ सत्यप्रकाश यादव25 सितंबर 2026
गोरखपुरसपा की PDA जन पंचायत संपन्न पिछड़ों-वंचितों की एकजुटता पर दिया जोर
✍️ सत्यप्रकाश यादव20 सितंबर 2026
गोरखपुर
बर्गर लेने गए युवक पर लोहे की रॉड से हमला गाली देने का विरोध करना पड़ा भारी
✍️ सत्यप्रकाश यादव19 सितंबर 2026
