शुक्रवार, 25 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

✍️ सत्य प्रकाश यादव🕒 9 अगस्त 2026 12 व्यूज़
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी गिरफ्तार
पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही अग्रिम कार्रवाई।गोरखपुर। थाना गीडा क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्रवाई करते हुए थाना गीडा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 377/2026 के आरोपी रविन्द्र निषाद पुत्र मेवालाल निषाद निवासी बगाडी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)एम, 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 5 एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।lपुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इससे पहले उसके खिलाफ वर्ष 2022 में गैर इरादतन हत्या और मारपीट के मामले में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें