किराए के मकान से ताला तोड़कर लगभग डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार
गोरखपुर। नगर पंचायत उनवल वार्ड नंबर 11 में दाल के फेरी करने वाले के घर से लगभग डेढ़ लाख रुपए की हुई चोरी। इस घटना से पीड़ित बहुत ही परेशान और दुःखी है। पीड़ित बाहर से आकर नगर पंचायत उनवल में किराए के मकान में रहकर दाल के फेरी का कार्य कर अपना गुजारा करते हैं। बैग में रखे जमा पूंजी के चोरी हो जाने से इनके सामने रोटी रोजी का संकट खड़ा हो गया है। वही चोर सामने लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है लेकिन पुलिस के पकड़ से दूर बताया जा रहा है। वही पीड़ित ने 112 नंबर और स्थानीय पुलिस को सूचना और प्रार्थना पत्र दे दिया है। पीड़ित का कहना है कि स्थानीय पुलिस जल्द से जल्द चोर को पकड़ कर मेरा पैसा दिलाने में मेरी मदद करे।





