शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

राजकीय आईटीआई खजनी में टाटा मोटर्स की बंपर भर्ती: 79 युवाओं का हुआ चयन, मिलेगी ₹22,000 तक सैलरी

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 19 अगस्त 2026 288 व्यूज़
राजकीय आईटीआई खजनी में टाटा मोटर्स की बंपर भर्ती: 79 युवाओं का हुआ चयन, मिलेगी ₹22,000 तक सैलरी

गोरखपुर (द जीकेपी टाइम्स)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), खजनी में टाटा मोटर्स (पुणे, महाराष्ट्र) द्वारा एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का भव्य आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में कुल 131 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर 79 मेधावी युवाओं को रोजगार का अवसर मिला।

वेतन और सुविधाएं:

चयनित अभ्यर्थियों (12वीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण) को उनकी योग्यतानुसार ₹17,340 से ₹22,000 प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी की ओर से निशुल्क डिप्लोमा कोर्स, भोजन, नाश्ता, ट्रांसपोर्टेशन, यूनिफॉर्म और मेडिकल की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

मौके पर मौजूद रहे प्रमुख अधिकारी:

टाटा मोटर्स की ओर से भर्ती प्रक्रिया का संचालन सीनियर एच.आर. श्री आर. बी. सिंह ने किया। वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के प्रधानाचार्य श्री आर. एन. यादव और प्लेसमेंट इंचार्ज श्री धर्मेन्द्र यादव का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर संस्थान के सहयोगी श्री सुशील कुमार सिंह, श्री राजेश कुमार यादव, श्री स्वतंत्र कुमार भारती, श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, कु. चन्दना, श्री प्रमोद कुमार एवं श्री रघुवीर उपस्थित रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें