बुधवार, 30 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

राजकीय ITI खजनी में छाया 'सेवा संकल्प अभियान' का जादू: ऑटोमेटिक वॉटर मशीन ने लूटी महफिल

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 30 सितंबर 2026 35 व्यूज़
राजकीय ITI खजनी में छाया 'सेवा संकल्प अभियान' का जादू: ऑटोमेटिक वॉटर मशीन ने लूटी महफिल

द जीकेपी टाइम्स

दिनांक: 30 सितम्बर 2026
स्थान: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खजनी

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) खजनी में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्थान के प्राचार्य आर. एन. यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला और हरिकेश राम त्रिपाठी उपस्थित रहे, जिनका संस्थान परिवार ने आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रदर्शनियों और भव्य रंगोली का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए 'ऑटोमेटिक वॉटर मशीन' और 'वॉटर लेवल इंडिकेटर' मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे, जिसकी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

समारोह के दौरान संस्थान के सफल पूर्व प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें सेवायोजित संदीप यादव, सूर्य प्रकाश सिंह, प्रभाकर राम त्रिपाठी और स्वरोजगार से जुड़े अर्जुन यादव शामिल रहे।

कार्यक्रम में संस्थान के फोरमैन प्रमोद, अनुदेशक धर्मेंद्र यादव, सुशील कुमार सिंह, स्वतंत्र भारती, राजेश यादव, चंदना साहनी, बड़े बाबू गोरख प्रसाद, संध्या श्रीवास्तव और स्टोर कीपर रघुवीर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्राचार्य आर. एन. यादव ने प्रशिक्षणार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें