गोरखपुर
राष्ट्रीय हिन्दी दिवस एवं राजभाषा पखवाडे के अवसर पर साहित्यिक भेंट
✍️ सत्य प्रकाश यादव🕒 28 सितंबर 2026 61 व्यूज़

14 सितंबर, 2026- राष्ट्रीय हिंदी दिवस के 'राज भाषा पखवाड़ा' केअवसर पर आज 25 सितम्बर 2026 को संयुक्त दंडाधिकारी उपजिलाधिकारी खजनी आई ए एस श्री कुणालरस्तोगी, को पूर्व प्रत्याशी लोक सभा 62-संत कबीर नगर पं0 रामकृष्ण द्विवेदी ने हिंदी साहित्य- संस्कृति के चार अध्याय - राष्ट्र कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की उत्कृष्ट कृति पुस्तक सहर्ष भेंट की।जिसमें दिनकर जी स्पष्ट करते हैं कि भारत की संस्कृति किसी एक जाति धर्म की नहीं है बल्कि यह आर्य एवं आर्यटर बौद्ध जैन परंपरा इस्लाम और अंग्रेजी प्रभाव के क्रमिक मेल-जोल से बनी है यह पुस्तक हमें सिखाती है कि विभिन्न धर्म और विचारों को आपस में टकराने के बजाय एक दूसरे के विचारों को अपनाना चाहिए और सहनशीलता एवं भाईचारे के साथ जीवन निर्वाह का संदेश देना चाहिए ताकि हम भारत वासी अपनी मिली जुली विरासत पर गर्व करते हुए राष्ट्र के विकास में अपना अमूल योगदान दें और राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाएं


