गोरखपुर
राष्ट्रीय हिंदी दिवस एवं राजभाषा पखवाड़े के अवसर पर साहित्यिक भेंट
✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 30 सितंबर 2026 36 व्यूज़

14 सितंबर, 2026- राष्ट्रीय हिंदी दिवस केअवसर पर आज 14 सितम्बर 2026 को जिलाधिकारी संत कबीर नगर (आई ए एस) श्री आलोक कुमार जी को पूर्व प्रत्याशी लोक सभा 62-संत कबीर नगर पं0 रामकृष्ण द्विवेदी नेहिंदी साहित्य- राग दरबारी श्रीलाल शुक्ल जी की उत्कृष्ट कृति पुस्तक सहर्ष भेंट की। हिंदी साहित्य के कृति श्री लाल शुक्ला जी द्वारा रचित राग दरबारी यह एक प्रसिद्ध और कालजई व्यंगात्मक उपन्यास है और इस कृति के लिए श्री लाल शुक्ला जी को 1969 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था इस उपन्यास की कहानी एक ग्रामीण परिवेश पर आधारित है जिसमें स्वतंत्रता के बाद भारतीय ग्रामीण जीवन और आधुनिक समाज की मूल्यहीनता पाखंड और गहरे भ्रष्टाचार को उजागर करती है यह पुस्तक हम सभी को भारतीय समाज, राजनीति और व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और अवसरवाद और नैतिक पतन की गहरी सीख देता है और यथार्थ से परिचित कराता है|
संबंधित खबरें
गोरखपुरराष्ट्रीय हिन्दी दिवस एवं राजभाषा पखवाडे के अवसर पर साहित्यिक भेंट
✍️ सत्य प्रकाश यादव28 सितंबर 2026
गोरखपुरखजनी में चौकीदार की नाबालिग बेटी की मौत से मचा हड़कंप
✍️ सत्यप्रकाश यादव28 सितंबर 2026
गोरखपुरखराब मौसम से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, विभाग की टीमें बहाली में जुटीं
✍️ सत्यप्रकाश यादव26 सितंबर 2026
