शुक्रवार, 25 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

सहजनवां की दो बेटियों ने ऑल इंडिया जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम

✍️ अखिलेश कुमार🕒 11 अगस्त 2026 48 व्यूज़
सहजनवां की दो बेटियों ने ऑल इंडिया जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम
वैष्णवी मिश्रा ने जीते 4 स्वर्ण पदक, काव्यांजलि ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किया।

गोरखपुर। की दो होनहार बेटियों वैष्णवी मिश्रा और काव्यांजलि मिश्रा ने ऑल इंडिया जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार के साथ-साथ गोरखपुर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
लेवल-7 में प्रतिभाग कर रही 11 वर्षीय वैष्णवी मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं उनकी छोटी बहन काव्यांजलि मिश्रा ने लेवल-4 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।दोनों बहनें सहजनवा, जनपद गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और एक गौरवशाली सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके माता-पिता लेफ्टिनेंट कर्नल कमलेश मिश्रा एवं लेफ्टिनेंट कर्नल वंदना शुक्ला भारतीय सेना में सेवारत अधिकारी हैं। सेना में अलग-अलग स्थानों पर कठिन एवं चुनौतीपूर्ण दायित्वों के बावजूद दोनों माता-पिता अपनी बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रोत्साहित करते रहे हैं।
दोनों बहनों के दादा ऑनरेरी कैप्टन ओम प्रकाश मिश्रा भी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त वेटरन हैं। इस प्रकार तीन पीढ़ियों से सेना से जुड़े इस परिवार की बेटियों ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर परिवार के गौरव में एक और अध्याय जोड़ा है।वैष्णवी और काव्यांजलि की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और उनके प्रशिक्षकों एवं परिवार का निरंतर सहयोग रहा है। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दोनों बहनों ने न केवल अपने परिवार बल्कि सहजनवा और गोरखपुर का भी गौरव बढ़ाया है।
दोनों बहनें भविष्य में जिम्नास्टिक्स के क्षेत्र में और ऊंचाइयां हासिल करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लक्ष्य के साथ लगातार प्रशिक्षण ले रही हैं।दोनों बहनों की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन एवं निरंतर मेहनत के बल पर छोटे शहरों और कस्बों से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें