गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

श्रेयांश यादव का मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में बैडमिंटन प्रशिक्षण के लिए चयन

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 17 अगस्त 2026 48 व्यूज़
श्रेयांश यादव का मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में बैडमिंटन प्रशिक्षण के लिए चयन

गोरखपुर (द जीकेपी टाइम्स)। सहजनवां थाना क्षेत्र के कोदरी गांव निवासी श्रेयांश यादव का चयन इटावा के सैफई स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में नि:शुल्क बैडमिंटन प्रशिक्षण के लिए हुआ है। उत्तर प्रदेश कॉलेज सोसाइटी द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में उन्होंने यह सफलता हासिल की है।कक्षा 6, 9 और 11वीं के बालक वर्ग में छात्रावास की 39 सीटों के लिए विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच तीन चरणों में कड़ा ट्रायल हुआ था। श्रेयांश ने अपने उत्कृष्ट खेल से चयनकर्ताओं को प्रभावित करते हुए सूची में जगह बनाई।

श्रेयांश, किसान धर्मवीर यादव के छोटे पुत्र हैं। उनके बड़े भाई सूर्यांश यादव का चयन भी इसी वर्ष जून में खेल निदेशालय द्वारा आयोजित प्रक्रिया के जरिए वॉलीबॉल प्रशिक्षण के लिए बांदा हॉस्टल में हुआ था। श्रेयांश ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज में उन्हें कक्षा 12वीं तक नि:शुल्क पढ़ाई, आवास व भोजन की सुविधा मिलेगी। साथ ही अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बैडमिंटन का नियमित अभ्यास करने का अवसर प्राप्त होगा।अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए श्रेयांश ने कहा कि उनका लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें