शुक्रवार, 25 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

संचारी रोग नियंत्रण को लेकर हुई बैठक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिये अधिकारियों को निर्देश

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 25 सितंबर 2026 33 व्यूज़
संचारी रोग नियंत्रण को लेकर हुई बैठक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिये अधिकारियों को निर्देश
गोरखपुर।खजनी संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार शाम चार बजे के बाद तहसील सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तोगी ने की। साथ में खंड विकास अधिकारी खजनी सुप्रिया एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी के अलावा कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अक्टूबर से शुरू होगा जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं दस्तक अभियान का शुभारंभ 12 अक्टूबर होगा और 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता फैलाई जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। पंचायत विभाग को नालियों की सफाई और जलभराव खत्म करने, स्वास्थ्य विभाग को दवाओं का छिड़काव और आशा बहुओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार, शिक्षा विभाग को स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी कि अभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, सीएचसी अधीक्षक, सभी एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें