रविवार, 20 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

सपा की PDA जन पंचायत संपन्न पिछड़ों-वंचितों की एकजुटता पर दिया जोर

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 20 सितंबर 2026 12 व्यूज़
सपा की PDA जन पंचायत संपन्न पिछड़ों-वंचितों की एकजुटता पर दिया जोर
भाजपा और योगी सरकार की नीतियों को वक्ताओं ने बताया जन-विरोधी व किसान-विरोधी 

गोरखपुर। खजनी विधानसभा क्षेत्र-324 सहजनवां के कटघर चौराहा, खजनी में रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित 'PDA जन पंचायत संवाद' कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता राम सूरत मौर्य ने की. विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी मौजूदगी के बीच चले इस संवाद कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों की एकजुटता पर विशेष बल दिया गया.मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अभिनाश कुशवाहा ने जन पंचायत को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर सीधा निशाना साधा।
 उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, और विकास के दावों के नाम पर केवल खोखला प्रचार किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता अब इस जन-विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत बनाएं।जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व विशिष्ट अतिथि यशपाल सिंह रावत ने भरा जोश
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार पिछड़ों और दलितों के आरक्षण पर कुठाराघात कर रही है, जिसे समाजवादी पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सहजनवां के पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत ने कहा कि सूबे की सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है, खाद और बिजली की किल्लत से किसान परेशान हैं ।वरिष्ठ नेताओं ने भी दी एकजुटता की नसीहत
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि योगी सरकार में युवाओं का भविष्य अंधकार में है, पेपर लीक और रोजगार के अभाव में युवा सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं ।जिला महासचिव रामनाथ यादव ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर संघर्ष करने की अपील की पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव मुरारी लाल मौर्या ने किया संबोधित इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव मुरारी लाल मौर्या ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के पिछड़े और वंचित वर्ग को उनका वास्तविक हक और सामाजिक न्याय दिलाना ही सपा का मुख्य संकल्प है. भाजपा केवल जातिवादी राजनीति कर समाज को बांटने का काम कर रही है.ये प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित कार्यक्रम के आयोजक और सपा के जिला उपाध्यक्ष दूधनाथ मौर्य ने सभी आगंतुकों और क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज कुमार निषाद,ताज मोहम्मद उर्फ मजनू भाई, संतोष मौर्य, रामहजुर मौर्य, विश्वनाथ मौर्य, त्रिलोकी मौर्य, रामसजीवन मौर्या, प्रेम चंद्र यादव, वेद प्रकाश मौर्या, राजू यादव,  विश्राम मौर्य, दीपचन्द मौर्या, धर्मेन्द्र मौर्य और राम अजोर मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे ।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें