मंगलवार, 15 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

तहसील सभागार में डॉ. अंबेडकर का चित्र न होने पर नागरिकों ने सौंपा सामूहिक ज्ञापन

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 15 सितंबर 2026 5 व्यूज़
तहसील सभागार में डॉ. अंबेडकर का चित्र न होने पर नागरिकों ने सौंपा सामूहिक ज्ञापन
प्रशासन को दिया शासनादेश का हवाला

गोरखपुर।तहसील सहजनवा के तहसील सभागार में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र स्थापित न होने को लेकर नागरिकों ने कड़ा रोष जताया है। इस संबंध में नागरिकों एवं बाबा साहब के अनुयायियों ने *उपजिलाधिकारी सहजनवा* को एक सामूहिक प्रार्थना-पत्र सौंपा है।प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार हैं। संविधान में निहित समानता, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए सरकारी संस्थानों में उनका सम्मानजनक चित्र स्थापित किया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है।
नागरिकों ने बताया कि तहसील सहजनवा के तहसील सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का चित्र स्थापित नहीं है जबकि तहसील परिसर के अन्य सरकारी कार्यालयों एवं स्थानों पर भी उनका चित्र स्थापित नहीं है। जबकि सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, बाल गंगाधर तिलक जैसे महापुरुषों के चित्र लगे हुए हैं। प्रार्थीगण का कहना है कि उनकी मांग केवल तहसील सभागार तक सीमित नहीं है। उनकी मांग है कि *तहसील सहजनवा सहित सभी संबंधित सरकारी कार्यालयों, विभागीय कार्यालयों, सरकारी संस्थानों एवं अन्य शासकीय परिसरों में लागू शासनादेशों एवं निर्देशों के अनुसार डॉ. अंबेडकर जी का चित्र स्थापित है अथवा नहीं, इसकी जांच कराई जाए। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश शासन के पंचायती राज विभाग, पंचायती राज अनुभाग-2 के शासनादेश संख्या 01/2018/300/33-2-2018-15जी/2018, दिनांक 18 जनवरी 2018 का हवाला भी दिया गया है, जिसमें जिला पंचायत कार्यालयों में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का चित्र लगाए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। उक्त शासनादेश का भी उल्लेख है, जिसमें राज्य सचिवालय, विधानसभा, विधान परिषद सहित राज्य सरकार के कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों/परिषदों के कार्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थाओं में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का चित्र लगाए जाने की बात कही गई हैं।1.तहसील सहजनवा के तहसील सभागार का सक्षम अधिकारी द्वारा निरीक्षण कराया जाए तथा यह सत्यापित किया जाए कि वहां डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का चित्र स्थापित है अथवा नहीं।2.तहसील सहजनवा सहित सभी संबंधित सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में लागू शासनादेशों/निर्देशों के अनुसार डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र की स्थिति का सत्यापन कराया जाए।3.जहां लागू शासनादेश/निर्देशों के अनुसार चित्र स्थापित किया जाना आवश्यक है और वहां चित्र स्थापित नहीं है, वहां सम्मानपूर्वक चित्र तत्काल स्थापित कराया जाए। दुर्गेश कुमार गौतम राजकुमार सत्यम अविनाश भारती राजनाथ राव अविनाश कुमार राजकुमार भारती प्रवीण कुमार भास्कर मोहम्मद अली शिवम प्रताप गौतम शकुंतला आर्य इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें