शनिवार, 26 सितंबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

तिरंगा यात्रा में एनसीसी और एनएसएस इकाई ने किया प्रतिभाग

✍️ सत्यप्रकाश यादव🕒 12 अगस्त 2026 38 व्यूज़
तिरंगा यात्रा में एनसीसी और एनएसएस इकाई ने किया प्रतिभाग
गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज गोरखपुर में एनसीसी एनएसएस एवं 46 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में एनसीसी के कैडेटों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों और स्वयं सेविकाओं ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करते हुए महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी द्वय प्रतिभा गुप्ता एवं डॉ शत्रुघ्न सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने डीएवी पीजी कॉलेज बख्शीपुर के प्रांगण से टाउनहॉल तक तिरंगे झंडे के साथ उत्साह और ओजस्वी नारों के साथ पद यात्रा निकाली।टाउनहाल पर एकत्रित होकर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री की तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करते हुए देश के प्रति अपने प्रेम भक्ति और समर्पण को व्यक्त किया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर प्रो उदयभान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करने के उपरांत विद्यार्थी पुन: देशभक्ति के नारों के साथ महविद्यालय प्रांगण में वापस आए। मुख्यमंत्री तिरंगा यात्रा में कैडेट आदित्य त्रिपाठी रजत विश्वकर्मा नीरज राजभर विद्यासागर सायरा खातून दीपिका पाल महिमा यादव शालू तिवारी अंजली सोनकर अरुण कुमार वर्मा यशवीर दीपक मौर्य राजा शिवांगी सोनी निषाद अनूप यादव आदि कैडेटों सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श आयुष रहीम नितेश प्रिंस सानिया अजय कृष्णा अनमोल दृष्टि छाया विद्या जया संध्या ऋतिक हिमांशु अभय इत्यादि स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें