शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।●बसियाखोर: हिसाब मांगने पर ड्राइवर को पीट-पीट कर किया लहूलुहान●8वाँ वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन को लेकर मंथन और हलचल तेज़ हो गई है।
The GKP Times
होम पर वापस
गोरखपुर

उनवल में चोरों का धावा पचास हजार नकद और तीन लाख के जेवरात लेकर फरार

✍️ कृष्ण मोहन सैनी🕒 19 अगस्त 2026 107 व्यूज़
उनवल में चोरों का धावा पचास हजार नकद और तीन लाख के जेवरात लेकर फरार
गोरखपुर।उनवल नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर 13 में चोरों ने राजकुमार मौर्य के घर को निशाना बनाकर 50 हजार रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की वारदात में दो सोने की माला, अंगूठी और चेन का लॉकेट शामिल बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।पिड़ित परशुराम मौर्य ने बताया कि वह किसी काम से गोरखपुर गए थे और रात करीब एक बजे घर पहुंचे। घर पहुंचने पर सामान अस्त-व्यस्त देखकर चोरी की जानकारी हुई। जांच करने पर 50 हजार रुपये नकद समेत करीब तीन लाख रुपये के जेवरात गायब मिले।पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद उनवल चौकी में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।घटना के बाद क्षेत्र में रात्रि गश्त को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में पुलिस की प्रभावी गश्त और निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि चोरों के हौसले पर लगाम लग सके। लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।वहीं उनवल चौकी प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अब पुलिस के सामने चुनौती चोरी का जल्द खुलासा करने, चोरों तक पहुंचने और चोरी हुए नकदी व जेवरात की बरामदगी की है।
शेयर करें:WhatsAppFacebookTwitter / X

संबंधित खबरें