इस अवसर पर उनके बड़े पिता रामदयाल गुप्ता पिता अवध किशोर चाचा अंगद गुप्ता व सुरेन्दर कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
गोरखपुर
वायु सेना की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे अमन कुमार का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
✍️ नन्हे लाल यादव🕒 9 अगस्त 2026 44 व्यूज़

गोरखपुर।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में भारतीय वायु सेना की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद हरपुर के रहने वाले अमन कुमार के घर लौटने पर परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वायु सेना की वर्दी में घर पहुंचे अमन को देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने तिलक लगाकर एवं फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने भी मिठाई खिलाकर और फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा।अमन ने बताया कि भारतीय वायु सेना में सेवा करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया।परिजनों ने कहा कि बेटे की मेहनत और सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। ग्रामीणों ने अमन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
संबंधित खबरें
गोरखपुरसपा की PDA जन पंचायत संपन्न पिछड़ों-वंचितों की एकजुटता पर दिया जोर
✍️ सत्यप्रकाश यादव20 सितंबर 2026
गोरखपुर
बर्गर लेने गए युवक पर लोहे की रॉड से हमला गाली देने का विरोध करना पड़ा भारी
✍️ सत्यप्रकाश यादव19 सितंबर 2026
गोरखपुर2027 में सपा प्रत्याशी को जिताकर भाजपा सरकार का सफाया करें : श्यामलाल पाल
✍️ सत्यप्रकाश यादव19 सितंबर 2026
